Breaking News

जयपुर: फर्जी ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस चलाने वाले गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

जयपुर के जवाहर सर्कल थाना पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस चलाने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गैंग के लोग ग्राहकों से मारपीट कर लूटपाट करते थे। गिरफ्तार आरोपी सुमित बसवाल और आकाश लालरपुरा करणी विहार के रहने वाले हैं।
डीसीपी (पूर्व) संजीव नैन के अनुसार, आरोपियों ने लोगों को आकर्षित करने के लिए गूगल एड्स का इस्तेमाल किया। ग्राहक जब एस्कॉर्ट सर्विस जयपुर सर्च करता, तो उनकी वेबसाइट सबसे ऊपर दिखाई देती। सोशल मीडिया के माध्यम से सक्रिय यह गैंग, ग्राहकों से पहले एडवांस राशि वसूलता था।
इसके बाद आरोपियों के सदस्य ग्राहक को होटल के बाहर बुलाते और बिना नंबर की कार में पकड़कर रुपयों की मांग करते थे। यदि ग्राहक पैसे नहीं देता, तो उससे मारपीट की जाती और रकम व मोबाइल लूट लिए जाते।


No comments