Breaking News

पाली में डिवाइडर से टकराई कार -ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा, ड्राइवर घायल

पाली में बुधवार देर रात को तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई। हादसे में ड्राइवर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
पुलिस के अनुसार शहर के ओवरब्रिज स्थित मिल चाली के निकट बुधवार देर रात जोधपुर से पाली की तरफ आ रही कार डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में ड्राइवर घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया। जहा डॉक्टर ने उनका इलाज किया।
औद्योगिक थाने के एएसआई ओमप्रकाश जोशी ने बताया कि जोधपुर से पाली की तरफ आ रही कार ओवरब्रिज के निकट मिल चाली के पास डिवाइडर पर चढ़ गई। कार में 4 युवक सवार थे। जिसमें से कार ड्राइवर जोधपुर निवासी गौरव पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। 


No comments