Breaking News

जेडीए की ट्रांसपोर्ट-ऑटोमोबाइल मार्केट योजना के आवेदन शुरू

जोधपुर विकास प्राधिकरण ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना 'ट्रांसपोर्ट एवं ऑटोमोबाइल मार्केट नगर योजनाÓ लॉन्च कर दी है। नवरात्रि के मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस योजना का शुभारंभ किया। यह योजना पाली रोड के मोगड़ा क्षेत्र में है। जेडीए ने पहली बार ऐसी कई सुविधाएं दी हैं। भूखंडों की आरक्षित दर 8 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर है, जो बाजार दर से काफी कम है। बाजार दर इससे तकरीबन दो से ढाई गुना ज्यादा है। 
जेडीए आयुक्त उत्साह चौधरी ने बताया कि 5 लाख वर्ग मीटर की इस योजना में 1111 भूखंड हैं। इनमें 504 भूखंड ऑटोमोबाइल नगर और 607 भूखंड ट्रांसपोर्ट नगर के लिए हैं। बाकी 315 भूखंड सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए हैं।

No comments