Breaking News

श्रीसांवलिया जी मंदिर में 7 को पट रहेंगे बंद

7 सितम्बर, रविवार को पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण लग रहा है। इसी कारण श्री सांवलिया जी मंदिर में दर्शन की सामान्य व्यवस्था में बदलाव किया गया है। चंद्रग्रहण के कारण रविवार को दोपहर 12 बजे तक ही दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे और किसी भी श्रद्धालु को मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
इस बारे में जानकारी देते हुए अतिरिक्त जिला कलंक्टर और मंदिर मंडल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रभा गौतम ने बताया कि शास्त्रों और परंपराओं के अनुसार ग्रहण के समय मंदिरों को बंद रखना जरूरी होता है।

No comments