Breaking News

सवाई माधोपुर में भालू की धमाचौकड़ी, फ्रिज तोड़कर पी गया रेडबुल

सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखण्ड क्षेत्र में भालू का मूवमेंट थमने का नाम नहीं ले रहा है. बहरावंडा खुर्द कस्बे में देर रात भालू ने करीब एक घंटे तक जमकर उत्पात मचाया. मुख्य बस स्टैंड स्थित दुकानों से लेकर कॉलोनियों तक भालू की हरकतों ने लोगों में दहशत फैला दी.
खंडार उपखण्ड क्षेत्र के बहरावंडा खुर्द कस्बे में देर रात भालू ने जमकर उत्पात मचाया. मुख्य बस स्टैंड पर स्थित एक दुकान में रखे फ्रिज को भालू ने तोड़ डाला और उसमें रखे रेडबुल तथा पेडियटर जैसे पेय पदार्थ पी गया. यही नहीं, भालू ने कई दुकानों और मकानों के दरवाजों को धक्का देकर तोडऩे का प्रयास भी किया.

No comments