Breaking News

इंदौर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से इंदौर आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आज शुक्रवार सुबह यात्रियों के लिए सांसें थमा देने वाला पल लेकर आई. उड़ान के दौरान विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट ने तुरंत एटीसी से संपर्क कर आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी.
विमान में उस समय कुल 161 यात्री सवार थे. इंजन की खराबी की खबर मिलते ही एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया. फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और सीआईएसएफ की टीमें तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं और पूरे रनवे को सुरक्षित कर लिया गया. इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और सभी पूरी तरह सुरक्षित रहे.

No comments