Breaking News

सीकर की साफा-शेरवानी दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर राख

सीकर के रानोली थाना इलाके के पलसाना कस्बे में स्थित हनुमान टावर में साफा-शेरवानी की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के चलते लाखों रुपए का नुकसान हो गया। लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा तो मालिक को सूचना दी। आग लगने की सूचना पर खाटूश्यामजी से दमकल और रानोली पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के मुताबिक घटना पलसाना कस्बे में स्थित हनुमान टावर की है। यहां शिवराज सिंह की साफा शेरवानी की दुकान है। सुबह दुकान के बाहर से गुजर रहे लोगों ने धुआं उठता हुआ देखा तो इसकी सूचना शिवराज सिंह को दी। शिवराज सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस व दमकल को बुलाया गया।

No comments