भर्तृहरि मेले में108 एंबुलेंस स्टाफ से मारपीट, अलवर व खैरथल जिले के सभी एबुलेंसकर्मी हड़ताल पर
अलवर के भर्तृहरि मेले में क्तक्रञ्ज पुलिस की ओर से 108 एंबुलेंस चालक से मारपीट करने के विरोध में अलवर व खैरथल के एंबुलेंसकर्मियों ने सोमवार सुबह हड़ताल कर दी। सभी कर्मचारी एंबुलेंस लेकर अलवर शहर के भवानी तोप पर पहुंच गए। यहां एंबुलेंस को खड़ी कर दी। मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों को सस्पेंड नहीं की मांग की है।
यूनियन के पूर्व जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह और पायलट मुकेश यादव ने बताया कि 30 और 31 अगस्त को भर्तृहरि मेले में ड्यूटी के दौरान हॉर्न बजाने पर पायलट शीशराम और मुकेश यादव के साथ पुलिस ने मारपीट की। उनका कहना है कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

No comments