Breaking News

हनुमानगढ़ में बाढ़ के हालात, लोग घर छोड़कर गए: जोधपुर, अजमेर सहित कई जिलों की सड़कें नदियां बनीं

राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। जयपुर, जोधपुर, अजमेर, हनुमानगढ़, टोंक सहित तमाम जिलों की सड़कें नदियां बन गई हैं।
हनुमानगढ़ में एसपी-कलेक्टर ऑफिस के बाहर तीन-तीन फीट तक पानी भर गया है। सोमवार को 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
जोधपुर में तिंवरी के भट्टड़ मोहल्ले में तेज बारिश के दौरान सोमवार सुबह मकान की दीवार और छत का कुछ हिस्सा गिर गया। इसमें दबकर एक महिला घायल हो गई।
करौली जिले के हिंडौन सिटी का जगर बांध रविवार रात 20 साल बाद ओवरफ्लो हो गया। रविवार को झालावाड़, जालोर, करौली, सीकर, अलवर समेत कई जिलों में 5 इंच तक पानी बरसा है।
जोधपुर, अलवर, झुंझुनूं, टोंक, जयपुर के बस्सी और तूंगा ब्लॉक में सोमवार को स्कूलों की छुट्?टी घोषित की गई है।

No comments