Breaking News

ऑनलाइन ठगी पर पुलिस का बड़ा एक्शन:फर्जी सिम बेचने वाले दो रिटेलर गिरफ्तार

खैरथल-तिजारा जिले में साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खैरथल थाना पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन ठगी में प्रयुक्त फर्जी सिम बेचने के आरोप में दो रिटेलरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही जिलेभर में सिमकार्ड विक्रेताओं की दुकानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया, जिससे अवैध सिम बेचने वालों में हड़कंप मच गया।
थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया- कार्रवाई में पिताम्बर उर्फ पिंटू और कपिल सैजवानी को गिरफ्तार किया गया है।

No comments