Breaking News

बिजली विभाग ने दस साल बाद दिया झटका, बिना कनेक्शन के ही आया डेढ़ लाख का बिल

उत्तरप्रदेश के बरेली में नलकूप का कनेक्शन लेने के लिए एक उपभोक्ता ने 10 साल पहले आवेदन किया था। औपचारिकता पूरी कराई, लेकिन उसके नाम पर कनेक्शन किसी और को दे दिया गया। दस साल बाद उसके पास 1.46 लाख रुपये का बिल आया तो वह चौंक गया।
विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया तो बिल वापस कर लिया गया।

No comments