राजस्थान
के सीकर में हनीट्रैप गिरोह की मास्टरमाइंड समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार
किया गया है. धोद थाना पुलिस की कार्रवाई में ये दोनों पकड़ी गईं. इन दोनों
पर कई लोगों से लाखों रुपये ठगने का आरोप है. हाल ही में इन दोनों ने
फेसबुक के जरिए जान-पहचान कर एक 64 वर्षीय बुजुर्ग को अपने जाल में फंसाया
और फिर उनसे 12.90 लाख रुपये ऐंठ लिए. इसके बाद पीडि़त ने थाने में शिकायत
दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस कार्रवाई में इन्हें गिरफ्तार कर लिया.
No comments