ऑनलाइन गिरदावरी वाले किसान ही समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे मूंग
श्रीगंगानगर जिले में मूंग की आवक को देखते हुए ऑनलाइन पंजीकरण आज से प्रारम्भ किए जा रहे हैं। इसके लिए किसान अपने जन आधार कार्ड एवं ऑनलाइन गिरदावरी से अपना पंजीकरण ई-मित्र पर करवा सकते हैं।
किसानों का कहना है कि अभी तक मूंग की ऑनलाइन गिरदावरी नहीं हो पाई है, इस स्थिति में उन्हें रजिस्ट्रेशन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। श्रीगंगानगर जिले में 26 सितंबर की शाम तक 57 प्रतिशत मूूंग की गिरदावरी हो पाई है।वहीं राजस्व विभाग का तर्क है कि समर्थन मूल्य पर मूंग का रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसान ऑनलाइन गिरदावरी रजिस्ट्रेशन में शामिल कर सकते हैं। लेकिन यह गिरदावरी तहसीलदार के हस्ताक्षरयुक्त नहीं होगी। मूंग बेचने के समय हस्ताक्षर युक्त गिरदावरी ही मान्य होगी, लेकिन रजिस्ट्रेशन में यह शर्त जरूरी नहीं है।
जिन किसानों ने अपने खेत की फसल की ऑनलाइन गिरदावरी नहीं करवाई है। ऐसे किसान समर्थन मूल्य पर मूंग बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकेंगे।

No comments