दो बाइकों की टक्कर में एक चालक की मौत
श्रीगंगानगर सदर पुलिस थाना क्षेत्र के रीको एरिया में मनोज डाल की फैक्ट्री के निकट दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जसराम जाट निवासी 16 एलएलजी जोगीवाला के रूप में हुई। मृतक के भाई महावीर जाट की रिपोर्ट पर बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। महावीर जाट ने पुलिस को बताया कि मेरा भाई जसराम बाइक पर सवार होकर रीको आया था। इसी दौरान दुर्घटना हो गई और सिर में गंभीर चोट लगने पर जसराम की मौत हो गई।

No comments