Breaking News

पदमपुर के बाद रायसिंहनगर इलाके से भेड़ें चोरी


श्रीगंगानगर जिले में रेवड़ की भेड़े चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। पदमपुर इलाके में भेड़ पालकों की भेड़े चोरी करने के बाद रायसिंहनगर इलाके से भेड़े चारी हो गई। भेड़े चोरी करने वाले रात के अंधेरे में पिकअप जीप में भेड़े लाद कर फरार हो रहे हैं। बीकानेर जिले से श्रीगंगानगर जिले में भेड़े चराने आये पशु पालकों के साथ यह घटनाएं हो रही हैं। 
रायसिंहनगर पुलिस के अनुसार बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव केला निवासी हुसैन खान इसका भाई यासीन खान रायसिंहनगर इलाके में भेड़े चराने आये हुए हैं। दोनों ने दिन में भेड़े चराने के बाद रायसिंहनगर के निकट भेड़ों को एक स्थान पर रोक दिया था। हुसैन खान ने पुलिस को बताया कि रात 12 बजे भेड़े संभाल कर सो गये थे। सुबह 6 बजे देखा कि नौ भेड़े कम थी। मेरी चार व मेरे भाई की पांच भेड़े चोरी हो गई।

No comments