तीन पुली के लोगों ने आरयूबी पर लगाया जाम
श्रीगंगानगर जिले के हिन्दुमलकोट रोड तीन पुली के नजदीक रहने वाले लोगों ने गुरुवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय के सामने बने रेलवे अण्डरब्रिज पर वाहनों का जाम लगाया। इसके बाद इन्होंने जिला कलक्ट्रेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान इन लोगों ने उपखण्ड अधिकारी नयन गौतम से मिलकर उन्हें आरयूबी में पानी भरने से लोगों को होने वाली परेशानी से अवगत कराया। साथ ही इस आरयूबी से पानी निकासी का स्थायी समाधान करने तथा शैड निर्माण करवाने की मांग की।
No comments