Breaking News

रामलीला मैदान में भरा पानी, सड़ांध से लोग परेशान


श्रीगंगानगर में बीते शनिवार को हुई मूसलाधार बरसात का पानी अभी भी सुखाडिय़ा सर्किल के नजदीक रामलीला मैदान में भरा हुआ है। अब यह बरसाती पानी सड़ांध मारने लगा है। नगर परिषद प्रशासन की ओर से इस समस्या ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
रामलीला मैदान के आसपास के दुकानदारों एवं मौहल्लावासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों ने नगर परिषद आयुक्त से शीघ्र रामलीला मैदान में भरे पानी की निकासी करवाने की मांग की है।

No comments