Breaking News

व्यापारी को आग लगाने की कोशिश का मामला, पुलिस को नहीं मिला परिवाद


श्रीगंगानगर में आदर्शनगर पार्क के निकट स्थिक रेडीमेड कपड़ा व्यापारी को आग लगाने की कोशिश के मामले में कोतवाली पुलिस ने परिवाद मिलने से इंकार किया है। इस घटना में व्यापारी सकुशल बच गये, लेकिन दुकान के आगे खड़ा गोलगप्पे वाला आग से झुलस गया था। झुलसे राजकुमार केवट निवासी गली नम्बर 12 सेतिया कॉलोनी को जिला सिविल में भर्ती करवाया गया है। बीती रात घटनास्थल पर पहुंचे हवलदार मुकेश मीणा ने बताया कि मनोकामना फैशन के आगे हुई घटना को लेकर मुकदमा दर्ज करवाने के लिए अभी तक कोई परिवाद नहीं मिला है। 

No comments