कार को खोलने का प्रयास करते युवक को लोगों ने पकड़ा
श्रीगंगानगर में पंचायत समिति परिसर में अवैध रूप से बनी पार्किंग में खड़ी कार को एक युवक ने खोलने का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने युवक की हरकत को देख कर उसे दबोच लिया। उसकी तलाशी के दौरान नशीली गोलियों के पत्ते मिले।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस इस युवक को कोतवाली में ले आई। उससे पूछताछ की जा रही है।

No comments