Breaking News

श्रीगंगानगर जिले में तेजी से बढ़ रहा घग्गर नदी का जलस्तर


श्रीगंगानगर जिले से गुजरती घग्गर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। घग्गर नदी का पानी आज गुरुवार को सुबह 8:30 बजे तक गांव 88 जीबी पहुंच चुका है। पानी अनूपगढ़ पहुंच चुका है। लगातार बढ़ते पानी को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। 
  भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सिंह चंदी ने बताया कि घग्गर नदी में पानी की मात्रा में लगभग एक फीट पानी की मात्रा बढ़ी है। प्रशासन ने घग्गर नदी में बढ़ते जल स्तर को गम्भीरता से लेते हुए ग्रामीणों को सतर्क किया है।

No comments