जयपुर पुलिस की तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 करोड़ के मादक पदार्थ किए जब्त
जयपुर पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कड़ा रुख अपनाए हुए है. इस साल अब तक पुलिस ने 11 करोड़ रुपये की कीमत के विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थ जब्त किए हैं. जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ के नेतृत्व में पुलिस ने नशे के इस अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए हैं.
हाल ही में कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने तीन बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया है. इन कार्रवाइयों में 1 करोड़ रुपये की स्मैक, लगभग 20 लाख रुपये की कीमत की एमडी ड्रग और भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की खेप जब्त की गई है.

No comments