Breaking News

राजस्थान सरकार ने आईएएस अर्चना सिंह को किया एपीओ

राजस्थान सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव अर्चना सिंह को एपीओ कर दिया। कार्मिक विभाग ने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है। अधिकृत तौर पर तो इस कार्रवाई के बारे में कुछ नहीं बताया जा रहा, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर यह कार्रवाई होने की बात सामने आ रही है। इसे बांसवाड़ा में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ा होना माना जा रहा है।

No comments