मंडप में दुल्हन ने कहा, 'दीदी के देवर से ही करूंगी शादी'
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पास बाराबंकी जिले के उत्तर टोला मोहल्ले में एक शादी समारोह में उस समय हंगामा मच गया, जब दुल्हन ने अपने होने वाले पति को छोड़कर दीदी के देवर से शादी की जिद ठान ली। मामला इतना उलझ गया कि दूल्हा बारात लेकर बिना दुल्हन के लौट गया और यह शादी चर्चा का विषय बन गई। दुल्हन मोहिनी की शादी बाराबंकी के हैदरगढ़ कोठी निवासी विकास सोनी से तय हुई थी। दोनों की सगाई एक महीने पहले ही हो चुकी थी।

No comments