Breaking News

राजस्थान में बनेगा दुनिया का पहला आयुर्वेदिक एक्सीलेंस सेंटर, मिलावटी दवाओं पर लगेगी रोक



अब आयुर्वेदिक औषधियों की असलियत और उनकी गुणवत्ता पर कोई संदेह नहीं रहेगा। इसके लिए कच्ची औषधियों के मूल स्रोत से सैंपल और देश भर के बाजार से मिलने वाले सैंपल जुटाकर उनकी जांच की जाएगी।
इतना ही नहीं, जीनोम सीक्वेंसिंग और डीएनए बारकोडिंग से औषधीय पौधों की असल पहचान और गुणों का एक बड़ा डेटा बेस भी तैयार किया जाएगा। यह देश में पहली बार होगा। आयुष मंत्रालय ने इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी जयपुर स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान को सौंपी है। 

No comments