Breaking News

सरकार की सख्ती: सरकारी नौकरी पाने वाले इन लोगों का दोबारा होगा मेडिकल परीक्षण

राजस्थान में सरकारी स्कूलों में फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्र के सहारे नौकरी पाने वाले कार्मिकों की अब मुश्किलें बढऩे वाली हैं। शिक्षा विभाग ने ऐसे मामलों पर ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि विभाग में कार्यरत दिव्यांग श्रेणी के सभी कर्मचारियों का राजकीय मेडिकल कॉलेज या हॉस्पिटल के अधिकृत मेडिकल बोर्ड से पुन: मेडिकल परीक्षण कराया जाए। इसके आदेश निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान सीताराम जाट ने जारी किए हैं।

No comments