Breaking News

रोड पर कचरा-फेंकते बच्चे को देख मंत्री ने रुकवाई गाड़ी

राजस्थान वन मंत्री संजय शर्मा ने आज मंगलवार सुबह करीब पौने 9 बजे अचानक ड्राइवर से बोलकर गाड़ी के ब्रेक लगवाए और बगल से निकल रहे बालक को रोका। बालक रोड पर कचरा फेंककर निकल रहा था। तभी मंत्री की नजर पड़ी तो उसे समझाया कि ऑटो टिप्पर में ही कचरा डालना है। रोड पर कचरा फेंकना अच्छा नहीं है।
असल में वन मंत्री संजय शर्मा मंगलवार सुबह करीब पौने 9 बजे शिवाजी पार्क की तरफ जा रहे थे। बुध विहार मोड़ के पास एक बालक रोड किनारे कचरा फेंककर निकला। तब मंत्री ने कार को रुकवाया और बालक को बुलाया।

No comments