एयर इंडिया की जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट कैंसिल
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट को आज सुबह एन वक्त पर रद्द करने का ऐलान किया गया। यह फ्लाइट जयपुर से आज सुबह 5:55 बजे दुबई के लिए जाती है। इसलिए रात करीब 1 से 2 बजे के बीच जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई ।
एक सप्ताह में ये दूसरी बार है जब एयर इंडिया की जयपुर-दुबई फ्लाइट के संचालन में दिक्कत के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
एक सप्ताह में ये दूसरी बार है जब एयर इंडिया की जयपुर-दुबई फ्लाइट के संचालन में दिक्कत के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

No comments