हरियाणा की तहसीलों में आज से पेपरलेस वर्क शुरू
हरियाणा की तहसीलों में आज सोमवार से पेपरलेस वर्क चलेगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र की बाबैन तहसील से इस प्रोजेक्ट को पब्लिक को समर्पित करेंगे। तहसील में पेपरलेस रजिस्ट्री (डीड) के साथ सीमांकन पोर्टल, वॉट्सऐप चैटबॉट और राजस्व न्यायालय मामला प्रबंध प्रणाली भी लागू होगी।
इस ऑनलाइन प्रक्रिया में संपत्ति खरीदार और विक्रेता अपनी सुविधानुसार किसी भी समय (24&7) साइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। साथ ही अपनी मर्जी के मुताबिक अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। डीड के लिए उनको बार-बार तहसील जाने से भी छुटकारा मिलेगा। सिर्फ डीड के वक्त ही फोटो और बायोमेट्रिक के लिए तहसील जाना है।

No comments