Breaking News

डोटासरा बोले- 'जेब भरने वाला मंत्रिमंडलÓ, मोदी-भजनलाल सरकार पर साधा निशाना

रामगढ़ शेखावाटी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन और अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कस्बे के पुराना बस स्टैंड स्थित अग्रसेन भवन में नगरपालिका अध्यक्ष एडवोकेट दूदाराम चोहला की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मुख्य अतिथि थे।
डोटासरा ने कार्यक्रम में कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की नींव होते हैं और संगठन को मजबूत करने में उनका योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा।
डोटासरा ने शिक्षामंत्री सहित राज्य मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों पर व्यंग्य करते हुए उन्हें 'जेब भरने वाला मंत्रिमंडलÓ बताया। उन्होंने कांग्रेस के 'वोट चोर गद्दी छोड़Ó अभियान की जानकारी दी।

No comments