गोविंदगढ़ के करनी पैलेस होटल में लगी आग
गोविंदगढ़ के उदयपुरिया मोड़ स्थित करनी पैलेस होटल में रविवार रात भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट को आग लगने का प्रारंभिक कारण बताया जा रहा है। दमकल की दो गाडिय़ों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते होटल का अधिकांश हिस्सा लपटों की चपेट में आ गया। होटल में रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य वस्तुएं जलकर खाक हो गईं। होटल संचालक के अनुसार, इस आगजनी से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

No comments