Breaking News

लिपिक भर्ती में चौंकाने वाला खुलासा, आदेश जारी होने से पहले ही 11 लिपिकों ने कर ली ड्यूटी ज्वॉइन

अलवर जिला परिषद अलवर की ओर से की गई लिपिक भर्ती में एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह प्रकरण पंचायत समिति उमरैण से जुड़ा है। यहां नियुक्ति आदेश से पहले ही 11 लिपिकों ने ड्यूटी ज्वॉइन कर ली। इसका खुलासा अब जिला परिषद की ओर से पदोन्नति के लिए मांगे गए नामों की सूची से हुआ है। ऐसे में अब इन लिपिकों की पदोन्नति अटकने की संभावना है। जिला परिषद की ओर से वर्ष 2013 में लिपिक भर्ती की गई थी।

No comments