Breaking News

डीएपी खाद वितरण में बड़ा फर्जीवाड़ा:किसानों से दो कट्टों के पैसे लेकर एक दे रहे

धौलपुर में किसानों के साथ डीएपी खाद वितरण में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। किसानों से दो कट्टों के 2700 रुपए लिए जा रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ एक कट्टा दिया जा रहा है। कंप्यूटर से दो कट्टों की रसीद काटी जा रही है। किसानों के मोबाइल पर भी दो कट्टों का मैसेज आ रहा है।
खाद लेने के लिए गांवों से आए किसान सुबह से लाइन में खड़े हैं। वितरण केंद्र पर न छाया की व्यवस्था है और न पीने के पानी की। गर्मी में घंटों इंतजार से कई किसानों की तबीयत खराब हो रही है। लाइन में खड़ी एक बच्ची बेहोश भी हो गई।

No comments