टीसी जारी करने के आदेश पर विरोध
बीकानेर में अखिल भारतीय स्कूल शिक्षा परिवार ने शिक्षा निदेशक के एक विवादास्पद आदेश के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. निजी स्कूल संचालकों ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा कार्यालय पर एकत्र होकर रोष जताया और शिक्षा निदेशक प्रारम्भिक एवं माध्यमिक बीकानेर के नाम सीबीईओ को एक सूत्री मांग का ज्ञापन सौंपा. यह प्रदर्शन आज शनिवार 20 सितंबर 2025 को सुबह आयोजित किया गया.

No comments