Breaking News

जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की जनसुनवाई, कांग्रेस पर साधा निशाना

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र स्थित आवास पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान मीडिया से बातचीत में कांग्रेस और विपक्षी नेताओं पर करारा प्रहार किया।
शेखावत ने हाल ही में जोधपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा आरएसएस और भाजपा पर की गई टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि लोकतंत्र में अभद्र भाषा और अनर्गल बयानबाजी की कोई जगह नहीं है। महात्मा गांधी ने भी जीवन में संयम और वाणी में मर्यादा पर बल दिया था। लेकिन आज कांग्रेस के नेता इन्हीं महान विभूतियों के नाम पर राजनीति करते हुए अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह उनके संस्कार का परिचायक है।

No comments