इस बार 10 दिन के रहेंगे नवरात्र, 22 सितंबर से होगा शुभारंभ
इस वर्ष नवरात्र 22 सितंबर से शुरू होकर 1 अक्टूबर तक चलेंगे और भक्तों को माता रानी की पूजा का अवसर पूरे 10 दिन तक मिलेगा। आमतौर पर नवरात्र 9 दिनों के होते हैं, लेकिन इस बार तिथियों के चलते यह 10 दिन के रहेंगे। अगले दिन 2 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार नवरात्र 22 सितंबर की रात 1:24 बजे से प्रारंभ होंगे। तृतीया तिथि 24 सितंबर को सुबह 4:52 बजे से शुरू होकर 25 सितंबर की सुबह 7:06 बजे तक रहेगी। तिथियों के इस संयोग की वजह से इस बार नवरात्र 9 नहीं बल्कि 10 दिनों तक चलेंगे।

No comments