जमीन बेचने का झांसा देकर 15 लाख ठगे
श्रीगंगानगर जिले के राजियासर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव भोजेवाला में स्थित जमीन बेचने का झांसा देकर हरियाणा के एक व्यक्ति से 15 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने फतेहाबाद जिले के निवासी बलवान जाट की रिपोर्ट पर गांव भोजेवाला निवासी रमेश कुमार, संदीप नायक, संदीप की मां संतोष देवी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

No comments