Breaking News

सुभाष चौक में जर्जर मकान ढहा, दो महिलाएं घायल

जयपुर में आज सुबह 7 बजे सुभाष चौक स्थित झिलाई हाउस में एक जर्जर एक मंजिला मकान अचानक ढह गया। हादसे में दो महिलाएं धन्नीबाई और सुनीता मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार धन्नीबाई को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि सुनीता के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं मकान की रखवाली के लिए वहीं रह रही थीं। मकान के मालिक प्रवीण शाह बताए गए हैं, जो चौड़ा रास्ता क्षेत्र में रहते हैं।

No comments