Breaking News

घर पर छापा मारने पहुंची आबकारी विभाग की टीम

धौलपुर में कौलारी थाना क्षेत्र के परौआ गांव में बुधवार देर रात को आबकारी विभाग की टीम एवं पुलिस की कार्रवाई के डर से शराब तस्कर ने घर में आत्महत्या कर ली. करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और डेड बॉडी को कब्जे में लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है.
थाना प्रभारी कौलारी हरेंद्र गुर्जर ने बताया कि आबकारी पुलिस की रेड के दौरान शराब माफिया राजेंद्र पुत्र हरि सिंह ने कमरे के दरवाजे बंद कर लिए. दरवाजा तोडऩे पर देखा तो राजेंद्र का शव पड़ा था. आरोपी के घर से 6 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है. 

No comments