खाटू श्याम जी में जुटेंगे देशभर के 5000 पुजारी
विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटू श्याम जी में इस बार एक ऐतिहासिक नजारा देखने को मिलेगा. आज और कल आयोजित होने जा रहे पुजारी सेवक महासंघ के द्वितीय प्रांतीय महाधिवेशन में राजस्थान सहित मध्य प्रदेश, गुजरात और अन्य राज्यों से भी पुजारी प्रतिनिधि एक छत के नीचे जुटेंगे. महाधिवेशन में मंदिरों और उनमें सेवा करने वाले सेवायत/पुजारियों की समस्याओं पर मंथन कर उनका समाधान करने के लिए प्रस्ताव सरकार तक पहुंचाया जाएगा.

No comments