Breaking News

राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

राजस्थान में अब मानसून विदाई ले रहा है. प्रदेश में इस साल 68 फीसदी अधिक मानसूनी बारिश के बाद अब पश्चिमी विक्षोभ फिर से एक्टिव हो रहा है. जिसका असर आने वाले 3-4 दिनों में देखने को मिल सकता है. वहीं आज भी करौली और सवाई माधोपुर जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार है. 
मौसम केंद्र जयपुर के ताजा अपडेट के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में अगले कुछ दिनों तक मौसम ज्यादातर शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने आज 18 सितंबर से कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. 

No comments