Breaking News

झालाना जंगल में बनेगा नया सफारी ट्रैक

जयपुर में झालाना जंगल में लेपर्ड सफारी का रोमांच दोगुना होने जा रहा है। वन विभाग यहां पांच-छह किलोमीटर लंबा नया सफारी ट्रैक तैयार करेगा। इससे जंगल का खान एरिया पहाड़ी नीम गट्टा से सीधे जुड़ जाएगा।
इस हिस्से में पैंथर की मूवमेंट ज्यादा रहती है। नए ट्रैक के बनने से पर्यटकों के पैंथर समेत अन्य वन्यजीवों के दिखाई देने की संभावना पहले से अधिक हो जाएगी। इस ट्रैक की मंजूरी मिल गई है। अगले महीने इसका काम शुरू हो जाएगा। इस साल के अंत तक ट्रैक बनकर तैयार हो जाएगा।

No comments