गरबा खेलते वक्त 7 साल के मासूम को लगा करंट
अजमेर शहर में गरबा-डांडिया के रंगीन उत्सव के बीच एक दर्दनाक हादसे ने माहौल गमगीन कर दिया. हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र के आर.के. पुरम इलाके में शुक्रवार देर रात गरबा रास खेलते समय सात वर्षीय मासूम को करंट लग गया. मृतक बच्चे का नाम कृष्णा बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, महेश वाटिका में आयोजित डांडिया कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोग मौजूद थे. इसी दौरान सात साल का कृष्णा भी उत्सव का आनंद लेने पहुचा. खेल-खेल में वह आयोजन स्थल पर फैले नंगे तारों के संपर्क में आ गया.

No comments