Breaking News

दीनदयाल कुमावत को फिर आरसीए की कमान

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव कराने में विफल हुई एडहॉक कमेटी को सरकार ने एक और मौका दे दिया है। उनका कार्यकाल बढ़ा दिया है। सहकारिता विभाग ने देर रात आदेश जारी कर एक बार फिर सवाई माधोपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दीनदयाल कुमावत को कमेटी का कन्वीनर बनाया है। उनके साथ ही कमेटी के मेंबर्स को भी रिपीट किया है।
मोहित यादव, आशीष तिवाड़ी, धनंजय सिंह खींवसर और पिंकेश पोरवाल को फिर से कमेटी में मेंबर बनाया गया है। 

No comments