जयपुर जेल से भागते हुए लगा था करंट,बेहोश भी हुए: नशा बिकने वाले ठिकाने से दबोचा
जयपुर की सेंट्रल जेल से 20 सितंबर की सुबह फरार बंदियों की गिरफ्तारी हो गई है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दीवार फांदते समय दोनों करंट लगने से नीचे गिर गए थे। करीब 20 मिनट तक दोनों बेहोश पड़े रहे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। आरोपियों ने बताया कि स्मैक नहीं मिलने के कारण वो जेल से भागे थे। इस दौरान उनका एक्सीडेंट भी हुआ। वहीं, इस केस में अब तक 11 जेल कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है।

No comments