Breaking News

तेज गर्मी फिर शुरू, राजस्थान में 1 अक्टूबर से बदल पाएगा स्कूल का समय

राजस्थान में बारिश का दौर थमते ही तापमान तेजी से चढऩे लगा है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप और उमस ने छात्रों व शिक्षकों की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में स्कूलों की एक अक्टूबर से बदलने वाली समय-सारणी को लेकर चर्चा होने लगी है।
शिक्षक संगठनों का तर्क है कि यदि 1 अक्टूबर से नया समय लागू होता है तो बच्चों को दिन के सबसे गर्म और उमस भरे समय में स्कूल जाना पड़ेगा, जिससे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। 

No comments