Breaking News

राजस्थान में गरीब परिवारों को मिलेंगे 1 लाख रुपए

राजस्थान और केंद्र सरकार की योजनाओं से वंचित बीपीएल परिवारों को अब गरीबी से मुक्त करने के लिए 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। वहीं, गरीबी रेखा से बाहर आ चुके परिवारों को प्रोत्साहन के तौर पर 21 हजार रुपए दिए जाएंगे।
प्रदेश सरकार ने पिछले बजट में पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत प्रथम चरण के 5002 गांवों में सर्वे पूरा कर, 24 हजार से अधिक गरीब परिवारों का चयन कर लिया गया है। अभी दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है।

No comments