मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की नवरात्र स्थापना पूजा
राजस्थान के मुख्यमंत्री निवास में इस बार नवरात्र महोत्सव की शुरुआत विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई. पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का आह्वान किया और शुद्ध वातावरण में हवन, दीप प्रज्वलन और कलश स्थापना की गई.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि माता रानी की कृपा से प्रदेश में विकास, आपसी सौहार्द और समृद्धि हमेशा बनी रहेगी. उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे नवरात्र के इन नौ दिनों में अपने घरों और कार्यस्थलों पर माता रानी की पूजा करें और समाज में एकता, सहयोग और भाईचारे को बढ़ावा दें.

No comments