Breaking News

थाईलैंड के फूलों से सजा खाटूश्यामजी दरबार:7-8 को चंद्रग्रहण के चलते बंद रहेंगे मंदिर के पट,

विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी के दो दिवसीय मासिक मेले का दूसरा दिन है। बाबा श्याम के श्रृंगार के लिए थाईलैंड से फ्लाइट के जरिए मंगाए गए रंग-बिरंगे फूलों से मंदिर को भव्य रूप दिया गया है। देश के कोने-कोने से लाखों श्याम भक्त खाटूधाम पहुंच रहे हैं और पिछले 24 घंटों से बाबा श्याम लगातार भक्तों को दर्शन दे रहे हैं।
जलझूलनी एकादशी से मंदिर परिसर की 14 लाइनें भक्तों से भरी हुई हैं। भक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन और मंदिर कमेटी ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। आज रात 10:30 बजे शयन आरती के बाद मासिक मेले का समापन होगा।

No comments