हिमाचल ने केंद्र से रेस्क्यू को मांगे 5 हेलिकॉप्टर:भरमौर में फंसे 700 श्रद्धालु
हिमाचल के भरमौर में अभी भी लगभग 700 मणिमहेश श्रद्धालु फंसे हुए हैं। राज्य सरकार ने इन्हें निकालने के लिए एयरफोर्स से पांच से छह हेलिकॉप्टर मांगे हैं। हेलिकॉप्टर मिलने के बाद मणिमहेश में फंसे यात्रियों को प्राथमिकता के आधार पर निकाला जाएगा।
राज्य सरकार द्वारा हायर दो चॉपर और सेना का एक हेलिकॉप्टर भी आज सुबह 7 बजे ही श्रद्धालुओं की निकासी में जुट गए हैं। भरमौर में फंसे श्रद्धालुओं को चंबा के करियां लाया जा रहा है।
राज्य सरकार द्वारा हायर दो चॉपर और सेना का एक हेलिकॉप्टर भी आज सुबह 7 बजे ही श्रद्धालुओं की निकासी में जुट गए हैं। भरमौर में फंसे श्रद्धालुओं को चंबा के करियां लाया जा रहा है।

No comments