Breaking News

अजमेर में भीख मांग रहा था भीलवाड़ा का वांटेड बदमाश

भीलवाड़ा में अपराधियों के की धर पकड़ के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत पुलिस ने तीन थानों के वांटेड ओर 5 हजार के इनामी बदमाश को अजमेर से गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम को सूचना मिली कि वांटेड वारंटी मोहम्मद इमरान उर्फ कानु अजमेर के दरगाह क्षेत्र में ढाई दिन के झोपड़े के पास रहता है। पुलिस से बचने के लिए ये वहीं पर भीख मांगने और जायरीनों को होटल में ठहराकर कमीशन वसूली का काम करता है।

No comments